सपना चौहान और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘कोहड़ा ए सखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
भोजपुरी संगीत जगत में जब भी कुछ नया और धमाकेदार करने की बात आती है, तो 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स' म्यूजिक कंपनी का नाम सबसे ऊपर आता है। इसी कड़ी में मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए एक और शानदार सौगात पेश की है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गोल्डी यादव की जादुई आवाज और पॉपुलर एक्ट्रेस सपना चौहान के कातिलाना अंदाज से सजा नया भोजपुरी लोकगीत 'कोहड़ा ए सखिया' रिलीज कर दिया गया है।
इस लोकगीत ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और मनोरंजन के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के बोल और संगीत इतने कर्णप्रिय हैं कि यह सुनते ही सीधे हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है।
वहींवीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस सपना चौहान ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स और...










































