Chandni Singh’s New Look Viral From The Set Of Film
चाँदनी सिंह का नया लुक फिल्म के सेट से हुआ वायरल
चंचल, चुलबुली, यू ट्यूब स्टार चाँदनी सिंह अपने मनमोहक नृत्य व अदायगी से करोड़ों दिलों में राज कर रहीं हैं। उनके फैंस को उनके गानों के वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इन दिनों उनका नया हॉट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे वे सुर्ख़ियों में हैं। उनका यह नया लुक भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का है, जिसकी शूटिंग वे इन दिनों झारखण्ड के रांची में पावरस्टार पवन सिंह के साथ कर रही हैं। इस फिल्म में चाँदनी काफी मोहक व हॉट लुक में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस और सिनेप्रेमियों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगा। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह के साथ दी है। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं।...