दिल है हिंदुस्तानी के लिये सुखविंदर ने पहली बार गाया भोजपुरी
प्रख्यात गायक सुखविंदर ने पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म के लिए गाना गाया है । पिछले दिनों कंठा इंटरटेनमेंट्स और अनारा फिल्म्स के बैनर तले निर्माता करण सिंह प्रिंस और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म दिल है हिंदुस्तानी का पहला गाना सुखविंदर सिंह की आवाज में रिकॉर्ड किया गया । इस गाने को संगीतबद्ध किया था विशाल मिश्रा ने जबकि गीतकार हैं प्रणव वत्स । दिल है हिंदुस्तानी में भोजपुरी की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता के अपोजिट नवोदित अभिनेता करण सिंह प्रिंस होंगे जो रियल लाइफ में उनके बॉय फ्रेंड हैं । करण सिंह प्रिंस अभिनय के मैदान में भले ही वे अब उतर रहे हैं पर ग्लैमर वर्ल्ड से उनका पुराना नाता रहा है ।
उन्होंने कई इवेंट करवाया है इसके अलावा टी वी कलाकारों की क्रिकेट लीग बॉक्स क्रिकेट लीग में वे राउडी बंगलौर टीम के ओनर भी रह चुके हैं । करण सिंह प्रिंस के कई बड़े कलाकारों से नज़दीकी रिश्ते ...
