Pakkhi Hegde Reaches Banaras For Promotion Of Hindi Film Bhumi
बनारस में भूमि के प्रमोशन में पहुंची पाखी हेगड़े
भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े ने हिंदी फिल्म भूमि का प्रमोशन बनारस की पावन स्थली पर किया है। फिल्म के प्रमोशन में संजय दत्त, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन के साथ पाखी हेगड़े ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, संदीप सिंह, ओमंग कुमार हैं। फिल्म भूमि के प्रमोशन के दौरान पाखी हेगड़े ने निर्देशक ओमंग कुमार, अभिनेता संजय दत्त, शेखर सुमन और अभिनेत्री अदिति राव के साथ मीडिया एवं आम जनता के बीच से रूबरू होकर फिल्म की प्रशंसा करते हुए बनारस से जुडी कई पुरानी यादें ताजा की। प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ’’बनारस से मेरा पुराना नाता रहा है।
मैंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला की शूटिंग यहीं से शुरू की थी। बाबा विश्नाथ की कृपा से मैंने भोजपुरी सिनेमा में स्टाडम हासिल किया।’’ भोजपुरी फ...
