द रिटर्न ऑफ बेंडिट क्वीबन का मुहूर्त पटना में संपन्नं रियल लाइफ को रील लाइफ में उतारना चुनौतीपूर्ण : शकुंतला
पटना। बिहार की दस्यु सुंदरी शकुंतला की जीवन पर आधारित फिल्मू शकुंतला: द रिटर्न ऑफ बेंडिट क्वीीन का मुहूर्त रविवार को यूथ हॉस्टेल, पटना में संपन्नज हुआ। इस दौरान फिल्मि की नायिका शकुंतला ने बताया कि अपनी रियल लाइफ को रील लाइफ पर उतारना उनके लिये बेहद चुनौतीपूर्ण के साथ ही रोमांचित करने वाला भी है। साथ ही शकुतंला फिल्म में काम करने कोलेकर बेहद रोमांचित है। शकुंतला ने अपने जीवन की चर्चा करते हुये कहा कि करीब 20 वर्ष पहले उसके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ जिसकी वजह से उसने हाथो में कलम की जगह बंदूक उठाली । उसने बताया कि पहले उसके पिता की हत्या की गयी और बाद में दुष्कर्म किया गया ।
शकुंतला ने बताया कि दस वर्ष कई लोगों के कहने पर वह समाज की मुख्य धारा के साथ जुट गयी और आत्मसमपर्ण कर दिया । शकुंतला ने बताया कि उनकी गाने में भी काफी रूचि है। करीबपांच वर्ष पूर्व वह वह फिल्म के निर्माता पी राजकुमार ...
