Director Dheeraj Thakur’s New Film Champion Muhurat Performed In Mumbai
शुरू हुई चैंपियन
भोजपुरी फ़िल्म में इन दिनों अच्छी कहानियों पर फ़िल्म बनने की शुरुआत हो चुकी है । इसी कड़ी में इंडिया ई कॉमर्स व जीविका फिल्म्स के बैनर तले निर्देशक धीरज ठाकुर की फ़िल्म चैंपियन की शुरुआत कर दी गई है । मुम्बई के पुष्पा विला में निर्माता वितरक अनिल काबरा ने नारियल तोड़कर व निर्देशक धीरज ठाकुर ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की । मुहूर्त पूजा के बाद फ़िल्म का पहला दृश्य अभिनेता राजकपूर शाही पर फिल्माया गया । इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए निर्माता अनिल काबरा व मधुवेन्द्र राय ने बताया चैंपियन एक बड़े कैनवास पर बन रही फिल्म है जिसमे मनोरंजन के सभी रंग मौजूद रहेंगे । आपको बता दें कि चैंपियन में भोजपुरी जगत की हॉट जोड़ी मेगा स्टार रवि किशन और हॉट केक अंजना सिंह , भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर वर्सटाइल एक्टर राजू सिंह माही और ग़दर 2 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत कर...
