राखी सावंत को मिला बेस्ट आइटम डांसर का अवार्ड, फिल्म ‘मुद्दा 370 जेएंडके’ के लिए “प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2022” में हुईं सम्मानित
बॉलीवुड की सबसे चर्चित आइटम क्वीन राखी सावंत को उनकी फिल्म 'मुद्दा 370 जेएंड के' के लिए "प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2022" में बेस्ट आइटम सॉन्ग के अवार्ड से नवाजा गया। राकेश सावंत के निर्देशन में बनी यह फिल्म कश्मीर से हुए पलायन के दर्द की कहानी बयान करती है। राखी सावंत ने सर्वश्रेष्ठ आइटम डांसर का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि इस फ़िल्म के सांग के लिए मुझे अवार्ड मिला और सबसे खास बात यह है कि मैंने जिस गीत पर डांस किया उसे आशा भोंसले ने गाया है। मैं फ़िल्म के निर्देशक राकेश सावंत का शुक्रिया अदा करती हूँ। यह फ़िल्म बहुत बड़ा मैसेज देती है और कड़वी सच्चाई बयान करती है।"
आपको बता दें कि हितेन तेजवानी, मोहन जोशी, जरीना वहाब और अंजली पांडे की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में राखी सावंत ने जिस स्पेशल सॉन्ग पर परफॉर्मेंस पेश की है उसे बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोसले...















































