आखिरकार पहली बार अपनी सोलो अल्बम ‘द व्हाइट एल्बम’ लेकर आ गए हैं वेटेरन संगीतकार लेस्ली लुईस ! गायक हरिहरन और खास दोस्तों के बीच हुआ एल्बम का लांच !
इंद्रधनुष के रंगों में जितनी विविधताएं हैं उतने ही प्रकार हैं लेस्ली लुईस के संगीत में । हर एक श्रोता के लिए एक अलग रंग का संगीत देना लेस्ली लुईस को बखूबी आता हैं।
संगीत के गुणी-गायक-कलाकार-कंपोजर लेस्ली लुईस अपने चाहनेवालों के लिए संगीत का सबसे बेहतरीन नजराना लेकर आये हैं जिसका नाम हैं 'द वाइट एल्बम' ..
व्हाइट एल्बम को टैप अंधेरी में लॉन्च किया गया, जहा उनके खास दोस्त और संगीत कलाकार उन्हें बधाई देने पहुँचे। जिनमें से खास थे हरिहरन जो अपने बेटे अक्षय हरिहरन के साथ आये। इसके अलावा जीतू शंकर, काव्या जोन्स, विवेक प्रकाश, संदीप सोपरकर, मेजबान अंकित तमांग, डीजे अकबर सामी, गिरीश वानखेड़े, डॉ अनुषा श्रीनिवासन अय्यर, करण ओबेरॉय, शेरिन वर्गीज और डैनी एम फर्नांडीस , पूजा देवी, लेस्ली बैंड के ड्रमर पार्थ मल्होत्रा, अभिनेता प्रीत कमानी, अभिनेत्री शांतिप्रिया रे, शुभम रे, मेघदीप बोस, श्रुति पाठक...














































