तपस शर्मा की धमाकेदार एंट्री फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ से
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया चेहरा तपस शर्मा के रूप में बतौर हीरो मिल रहा है। जी हाँ फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा निर्देशित और निर्माता अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'ननद की हेरा फेरी' से बतौर हीरो तपस शर्मा धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। उनका साथ दे रही हैं भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा श्रुति राव, जिन्होंने बतौर हीरोइन कई बड़े सितारों के साथ हिट फिल्में दी हैं।
गौरतलब है कि जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म 'ननद की हेरा फेरी' का सेकंड लुक जारी किया गया है, जिसमें हैंडसम लुक में तपस शर्मा नजर आ रहे हैं और उनके साथ श्रुति राव आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिल्मी गलियारों में तपस शर्मा और श्रुति राव की जोड़ी की काफी सराहना की जा रही है।
बता दें कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है। इस फि...




