माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी संगीत और फिल्म जगत में रत्नाकर कुमार का योगदान एक पारखी जौहरी जैसा है। उन्होंने न केवल इंडस्ट्री को बड़े पैमाने पर ग्लोबलाइज किया है, बल्कि कंटेंट की क्वालिटी और संगीत के चयन में भी एक नया मानक स्थापित किया है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और डांस मूमेंट से सजा हुआ और सुरीली आवाज की मलिका सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ नया भोजपुरी लोकगीत 'मेहर के मुँह निरेख के' लेकर आये हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही ये गाना दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने ब्लैक साड़ी पहने किलर लुक में कहर ढाकर घायल कर रही हैं। वह अपनी दिलकश अदाओं और कयामत ढाने वाले एक्सप्रेशन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। उनके डांस मूव्स और खूबसूरती ने इस गाने को विजुअली काफी रिच बना दिया है।
...




















