Saturday, May 2

Month: May 2026

सिनेमा और कॉर्पोरेट जगत का मिलन, अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने नागपुर में रचाई शाही शादी
365x24 News

सिनेमा और कॉर्पोरेट जगत का मिलन, अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने नागपुर में रचाई शाही शादी

जब कला और व्यापार की दुनियां एक साथ आती है, तो वह पल अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में देखने को मिला, जहां मनोरंजन जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शालू सिंह और देश के सफल युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत एक-दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। नागपुर के एक आलीशान वेडिंग वेन्यू में आयोजित यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका अरेंज मैरिज होना, जिससे आज के दौर में पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों की एक नई मिसाल पेश की गई है। गौरतलब है कि विवाह की तस्वीरों में इस जोड़े का शाही अंदाज देखते ही बन रहा है। शालू सिंह ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक सुर्ख लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा चुना। माथा-पट्टी, नथ और गले में भारी कुंदन ज्वेलरी के साथ शालू...