राष्ट्रीय गौरव: आसनसोल के प्रसिद्ध लेखक सौरव चक्रवर्ती को ‘भारत गौरव सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के लिए गर्व का क्षण तब आया जब प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं लेखक श्री सौरव चक्रवर्ती को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित “भारत गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ‘बेस्ट ऑथर’ श्रेणी में प्रदान किया गया। इस समारोह को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नीति आयोग तथा ISO 9001:2015 प्रमाणित एन ग्रुप का सहयोग एवं मान्यता प्राप्त थी।
श्री सौरव चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान, समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों तथा भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने हेतु “सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस” प्रदान किया गया।
विश्व स्तर पर चर्चित रचनाएँ
चयन समिति ने विशेष रूप से उनकी दो चर्चित पुस्तकों की सराहना की:
“The Impact of Sanskrit on the World and Science”
यह पुस्तक प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के वैज्ञानिक मह...

