Saturday, May 23

Tag: @lxkshmusic

Exclusive News

वेवकानो म्यूजिक की ओर से अर्श नागरा और विभ सिद्धू का नया गीत ‘पिंडां आले’रिलीज़

वेवकानो म्यूजिक द्वारा बीते दिन नया पंजाबी गीत ‘पिंडां आले’ रिलीज़ कर पंजाबी संगीत जगत की झोली में एक और धमाकेदार, एनर्जी से भरपूर डीजे डांस बीट गीत शामिल किया गया है। यह नया पंजाबी भांगड़ा वाइब गीत खास तौर पर युवाओं और म्यूजिक प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें डीजे डांस बीट्स और भांगड़े की जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस गीत को अपनी सुरीली और जोश से भरपूर आवाज़ में उभरते गायक अर्श नागरा और पंजाब यूनिवर्सिटी की संगीत प्रतियोगिताओं की विजेता गायिका विभ सिद्धू ने गाया है। इस गीत के निर्माता बलविंदर सिंह और अर्श नागरा हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को बेहद प्रोफेशनल तरीके से तैयार किया है। गीत का संगीत सिनेमिक्स लैब्स (लक्ष) द्वारा तैयार किया गया है, जबकि इसकी वीडियो का निर्देशन निखिल ओबरॉय ने किया है। गीत को रिलीज़ करते हुए भूपिंदर सिंह (पूर्व आई.ए.एस.) ने पूरी टीम को गीत की सफलता...