गुंजन सिंह का जबरा फैन छाती पर गोदवाया गुंजन सिंह के फेस का टैटू, झारखंड से पटना आया मिलने
भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह अपने बेहतरीन गानों और फिल्मों के जरिये करोड़ों दिलों पर बादशाहत कायम किये हुए हैं. उनके गाये हुए गाने करोड़ों व्यूज पार मिलियन क्लब में शामिल होते हैं. उनका गाया हुआ जो गाना श्रोताओं के बीच आता है तो वह बहुत पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं उनके फैंस की लिस्ट की बहुत लंबी है, जो उनके लिए कुछ कर गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ऐसे में गुंजन सिंह का एक जबरा फैन अपने सीना पर टैटू गोदवाया लिया है. जिसका फोटो और वीडियो सामने आया है. यह जबरा फैन गुंजन सिंह से मिलने पटना आया था. जिसका गुंजन सिंह ने तहेदिल से स्वागत किया. गुंजन से मिलते ही वह फैन भावुक होकर फूट फूटकर रोने लगा.
गुंजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम सोशल प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें कैप्शन में लिखा है कि "ऐगो हमार बिग फैन सोनू तिवारी झारखण्ड से आज पटना मिलने आये, जो सीने पे मेरा पूरा फोटो का ट...














































