Wednesday, May 13

Tag: #writer Ranjita kumari

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी
Awards

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

(विशेष संवाददाता) : साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है कि जानी-मानी लेखिका रंजीता कुमारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर साहित्य सृजन, लेखन के प्रति समर्पण और समाज को सकारात्मक दिशा देने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। रंजीता कुमारी एक गृहिणी होने के साथ-साथ एक सफल लेखिका भी हैं। बचपन से ही उन्हें पढ़ने का गहरा शौक था, लेकिन कम उम्र में विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उनके सपनों को विराम लग गया। दो बच्चों की परवरिश और पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहने के बाद उन्होंने विवाह के लगभग बीस वर्षों बाद पुनः लेखन की शुरुआत की। साल 2024 में उनकी पहली पुस्तक, एक कविता संग्रह "एक विरहिणी सी औरत" प्रकाशित हुई, जिसे पाठकों द्वारा काफी सराहना मिली। उसी वर्ष उनका कहानी संग्रह "जीवन के रंग यादों के संग" भी प्र...