‘गाना नहीं बवंडर है’ इंस्टाग्राम पर बोले बॉलीवुड रैपर बादशाह, देसी स्टार समर सिंह का ‘बलमुआ के बल्लम’ मन को भाया
करोड़ो दिलों की धड़कन भोजपुरी के देसी स्टार समर का मोस्ट वायरल भोजपुरी गाना 'बलमुआ के बल्लम' काफी सुर्खियों में हैं। वहीं इस गाने का फैन बॉलीवुड रैपर बादशाह हैं। यह सांग उनके मन को बहुत भाया है। इंस्टाग्राम पर कमेंट्स करके रैपर बादशाह ने लिखा कि 'गाना नहीं बवंडर है ये'. जिसके रिप्लाई में समर सिंह ने 'थैंक्यू सो मच' कहा है। ये कॉन्वर्जेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर समर सिंह ने कहा कि 'बादशाह जी के मन को मेरा यह गाना अच्छा लगा है। उनका आशीर्वाद मुझे मिला है, इसके लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ और उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उनके प्यार ऐसे ही मिलता रहे।'
https://www.instagram.com/p/DKEaBG-Okxg/
गौरतलब है कि भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह लंबे अर्से से करोड़ों दिलों पर राज कर हैं। उनके स्टारडम उनके गानों की दीवानगी लोगों में जमकर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में...