देशभर में धूमधाम से मनाया गया एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी का जन्मदिन
मुंबई/लखनऊ। : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मेंबर – हिंदी सलाहकार समिति (राज्यसभा), गृह मंत्रालय, भारत सरकार एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी का जन्मदिन आज पूरे देश में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दुबे जी ने गऊ माता की सेवा के लिए संकल्प लेते हुए नई गौशाला निर्माण कराने और सैकड़ों गायों की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि “गौसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।”
मधुरभाषी, मिलनसार और कुशल व्यक्तित्व के धनी एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, “भारत अब विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है, और हमें इस युगांतकारी परिवर्तन का हिस्सा होने पर गर्व है।”
सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता उनके कार्यालय पर लगा रहा। समाजसेवी, पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के ...