समर सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, भोजपुरी फिल्म ‘इतिहास’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन के शुभ दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का ताँता लगा रहा। सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण करने वाले लोकप्रिय गायक व अभिनेता समर सिंह को बर्थडे पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन व रात भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। समर सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि समर सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के शुभ अवसर पर समर सिंह के हाथों भोजपुरी फिल्म इतिहास का ट्रेलर धूमधाम से लांच किया गया। एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत संरकार मूवीज एंड एंटरटेनमंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म 'इतिहास' में केंद्रीय भूमिका में समर सिंह और ऋचा दीक्षित नजर आ रहे हैं।...