”ससुराल” की शूटिंग 12 जनवरी से गुजरात में !
प्रदीप पांडेय की भोजपुरी फिल्म ''ससुराल'' की शूटिंग 12 जनवरी से गुजरात के राजपिपला शहर में की जाएगी ! इस फिल्म के निर्माता - निर्देशक राजकुमार आर पांडेय है जिन की हाल ही में भोजपुरी फिल्म ''दुलहीन चाही पाकिस्तान से'' सुपर डुपर हिट हो चुकी है ! निर्देशक राजकुमार आर पांडेय ने बतया की ''ससुराल'' बहुत ही अलग तरह कहानी है जो हमारे ऑडियंस को पसंद आएगी !
इस फिल्म के गाने बहुत अच्छे है जिस की रिकॉडिंग पूरी हो चुकी है ! इस फिल्म में प्रदीप पांडेय ''चिंटू '' का बहुत ही अलग किरदार है जो अभी तक किसी सिनेमा में नही देखा गया है ! फिल्म में भोजपुरी फिल्म जगत के और भी कलाकार नजर आने वाले है जिस की घोषण जल्द की जाएगी ! ...
