महेश्वर फिल्म्स इंटरनेशनल का नया धमाका ‘तेरे नाल सजना’ – इस रोमांटिक गाना ने रिलीज़ होते लोगों के दिलों में बनाई अपनी जगह
महेश्वर फ़िल्म्स इंटरनैशनल प्राइवेट लिमिटेड ऐंड ग्लोबल हंडल SDN BHD ने हाल ही में प्रोड्यूस किया एक जबरदस्त रोमांटिक गाना 'तेरे नाल सजना' , जिसको रिलीज़ किया है जी म्यूजिक कंपनी ने । तेरे नाल सजना को बॉलीवुड में एक जबरदस्त ओपनिंग मिली है । लोगों को ना सिर्फ़ इस गाने के बोल पसंद आ रहे हैं, बल्कि इस वीडियो सॉन्ग को जिस तरह से फ़िल्माया गया है, उसे भी ख़ूब पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह गाना चर्चा का विषय बना हुआ है.
'तेरे नाल सजना' गाने को बुधातिया मुखर्जी और सलोनी ठक्कर ने अपनी ख़ूबसूरत आवाज़ से संवारा है तो वहीं इस गाने को बुधातिया मुखर्जी ने ही संगीतबद्ध भी किया है. इतना ही नहीं, बुधातिया मुखर्जी ने आंचल और मुकुल के साथ इस गाने को साझा तौर पर लिखा भी है. वीडियो सॉन्ग 'तेरे नाल सजना' को शुभम झा ने डायरेक्ट किया है तो इसे मनोज महेश्वर और रितु मन ने मिलकर प्रोड्यूस ...

