भोजपुरी संगीत जगत की पॉपुलर गायिका सृष्टि भारती और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अनुराधा यादव की जोड़ी ने एक नया धमाका कर दिया है। जी हाँ! वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ नया भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ एक शानदार संगीतमय प्रस्तुति है। ये गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी मधुर आवाज में गाकर इस पारंपरिक लोकगीत में नई जान फूंक दी है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस अनुराधा यादव ने अपने देसी ग्लैमरस अवतार से सभी को प्रभावित कर रही है। वो अपनी कातिल अदाओं और शानदार डांस मूव्स से दर्शकों के बीच महफिल में शमां बांध रही हैं। गाने में वे पारंपरिक भारतीय साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स ने इस लोकगीत को एक विजुअल ट्रीट बना दिया है।
गौरतलब है कि भोजपुरी दर्शकों के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से ही बेहतरीन और मनोरंजक कंटेंट लाता रहा है। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने सिंगर सृष्टि भारती और एक्ट्रेस अनुराधा यादव के साथ इस नये धमाकेदार भोजपुरी गीत पेश किया है। इस गाने के शब्द और संगीत सीधे दिल पर दस्तक दे रहे हैं। लोग इस गीत को बार-बार सुन एवं देख रहे हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अनुराधा यादव ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विकाश यादव, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
गाने को लेकर एक्ट्रेस अनुराधा यादव ने कहा, ‘इस गाने में परफॉर्मेंस करके मैं बहुत खुश हूँ। यह गाना न केवल सुनने में मधुर है, बल्कि इसका वीडियो भी काफी मनोरंजक है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर संगीत के पारखी हैं और उन्होंने इस गाने को बहुत शिद्दत से तैयार किया है। मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को इतना प्यार दे रहे हैं।’
वहीं, सिंगर सृष्टि भारती ने बताया कि ‘इस लोकगीत का अपना एक अलग महत्व है, क्योंकि जब गीत के शब्द अच्छे होते हैं, तो सिंगिंग में एक अलग ही मजा आता है। इस सांग का गीत-संगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। रत्नाकर सर को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे इस बेहतरीन गीत का हिस्सा बनाया।’

रत्नाकर कुमार, सृष्टि भारती और अनुराधा यादव का लोकगीत ‘सड़िया राजा नाश दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
