भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का ट्रेलर रत्नाकर कुमार ने किया रिलीज, हक की लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं माही श्रीवास्तव
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार जब भी किसी फिल्म का निर्माण करते हैं तो वह आम फिल्मों से अलग होती है और समाज को जागरूक करने वाले मैसेज भी देती है। इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने निर्देशक अनंजय रघुराज निर्देशन में भोजपुरी फिल्म 'उमा' का निर्माण करके मिसाल कायम किया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने टाइटल रोल निभाया है। वो गाँव की साधारण परिवेश में पली बढ़ी लड़की के रूप में नजर आ रही हैं, जिनका विवाह बाल्यावस्था में ही हो जाता है और मैच्योर होने पर किसी कारणवश तलाक की नौबत आ जाती है। माही श्रीवास्तव कोर्ट में अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए नजर आती हैं और गांव समाज में ताने देने वालों का को मुंहतोड़ जवाब भी देती है। इस ट्रेलर में एक्टर रितेश उपाध्याय सिंपल विलेज ब्वॉय के रूप में दिख रहे हैं। जिनका वि...














































