अनुजा सहाई के ‘आर्टिक्युलेट विद अनुजा’ में स्वामी अभेदानंद के साथ अध्यात्म, आत्मबोध और जीवन की गहन यात्रा
Stay Aware! Stay Articulate!
जब संगीत आत्मा को छूता है और अध्यात्म मन को दिशा देता है, तब संवाद केवल बातचीत नहीं रह जाता, वह एक अनुभव बन जाता है। ऐसा ही एक भावपूर्ण और विचारोत्तेजक अनुभव देखने को मिला दैनिक भास्कर प्रस्तुत Articulate With Anuja के नवीनतम एपिसोड में, जहाँ गायिका-अभिनेत्री अनुजा सहाई ने चिन्मय मिशन साउथ अफ्रीका के रेजिडेंट आचार्य एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी अभेदानंद का स्वागत किया।
अपनी मधुर आवाज़, अभिनय प्रतिभा और सकारात्मक व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली अनुजा सहाई ने वर्षों से संगीत और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। बजवा शहनाई, पायल और मुंडा जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनुजा को प्लेबैक सिंगिंग का पहला अवसर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मिला, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के साथ एल्बम स्पेस साझा किया। संगीत, अभिनय और सार्थक स...

