Bhojpuri Cinema Founds Pappu Yadav As The Most Dangerous Villain
पप्पू यादव के रूप में भोजपुरी सिनेमा को मिला सबसे ख़तरनाक खलनायक
मेगा स्टार रवि किशन की फ़िल्म 'सनकी दरोगा' में होंगे पप्पू यादव के अद्भुत स्टंट्स
कहा जाता है कि फ़िल्म में खलनायक जितना बड़ा होता है, जितना भयंकर होता है, वैसा ऐक्टर होना भी ज़रूरी माना जाता है ताकि वह विलेन के रूप में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ सके। पप्पू यादव एक ऐसे ही अभिनेता हैं, जो खलनायकी में अपनी अलग पहचान बनाते जा रहे हैं। 7 सितंबर को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फ़िल्म "सनकी दरोगा" में वह मेगा स्टार रवि किशन के साथ टकराते नज़र आएंगे।
रवि किशन की होम प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म ‘सनकी दारोगा’ में पप्पू यादव का लुक न केवल डरावना और खतरनाक है बल्कि वह एक बेहद खौफनाक किरदार में दिखाई देने वाले हैं. विलेन के रूप में वह इसमें इतने क्रूर और खौफनाक हैं कि दर्शक फ़िल्म देखकर उनसे नफरत करेंगे, उनपर गुस्सा करेंगे. और य...
