बेटी का विवाह और विदाई की बेला हर परिवार के लिए अत्यंत भावुक और संवेदनशील क्षण होती है। इस अवसर को संगीत के सुरों से सजाते हुए भोजपुरी संगीत जगत में साफ-सुथरे और पारिवारिक गानों को बढ़ावा देने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने बेहद मर्मस्पर्शी और दिल को छू लेने वाला बेटी की विदाई गीत ‘ए पापा’ रिलीज किया है। इस गीत को लोकगायिका तनु प्रियंका ने अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। यह गीत देखने और सुनने वालों की आंखों को नम कर रहा है। भावुक कर देने वाले विदाई गीत के वीडियो में उभरती हुई प्रतिभाशाली एक्ट्रेस रीति तिवारी ने एक दुल्हन के रूप में विदाई के दर्द, पिता के प्रति स्नेह और घर छोड़ने की कसक को अपने चेहरे के हाव-भाव और सधे हुए अभिनय के जरिए बखूबी से परफॉर्म किया है। उनके शानदार अभिनय की काफी सराहना की जा रही है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बेटी की विदाई गीत ‘ए पापा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर तनु प्रियंका ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रीति तिवारी ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार डॉ. धीरेंद्र मनीषी ने लिखा है, जबकि संगीतकार मोहित मौर्य ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गीत के रिलीज पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘बेटी की विदाई का क्षण भारतीय संस्कृति में बेहद मायने रखता है। वो पल पिता और बेटी की भावनाओं जुड़ा बेहद मार्मिक होता है। ‘ए पापा’ विदाई गीत एक ऐसा ही प्रयास है, जिसे सिंगर तनु प्रियंका की आवाज, डॉ. धीरेंद्र मनीषी के शब्द और रीति तिवारी के अभिनय ने मिलकर इस गाने को एक मास्टरपीस बना दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गीत हर परिवार के दिल को छुएगा।’
लोकगायिका तनु प्रियंका ने बताया कि ‘ए पापा’ बहुत सुंदर मार्मिक विदाई गीत आप सबके बीच रिलीज हो गया है। हर बेटी इस गीत से जुड़ा महसूस करेगी। बेटी को चिरई का नाम दिया है, सुनें आप सब और मेरे इस गीत में मेरी वही पहचान, जिसके लिए आप मुझे जानते हैं। एक बार आप सुनेंगे तो कई बार सुनेंगे विश्वास है मेरा। मेरे गीत को ढ़ेर सारा प्यार आशीर्वाद दें।’
लोकगायिका तनु प्रियंका का बेटी की विदाई गीत ‘ए पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

