Hancock OTT App Will Be Screening Very Soon Web Series SYSTEM UPDATE
हैंकॉक ओटीटी एप पर बहुत जल्द दिखेगा। वेब सिरीज़ "सिस्टम अपडेट" ।
हैंकॉक ओटीटी एप की वेब सिरीज़ "सिस्टम अपडेट" में बिग बॉस में नजर आने वाले ऐक्टर एजाज़ खान लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। एजाज़ खान इस वेब सिरीज़ में एक सरदार आई पी एस अधिकारी के स्ट्रॉन्ग रोल में होंगे। इस वेब सिरीज़ की कहानी बेहद दिलचस्प है और बहुत थ्रिलर भी। 11 लड़कियों के अपहरण से पूरा सिस्टम हिल जाता है और इस केस को सुलझाने के लिए इस सीनियर आईपीएस ऑफिसर को नियुक्त किया जाता है। एजाज़ खान का लुक भी इसमें बहुत अलग और प्रभावी होने वाला है।
साथ ही इस वेब सिरीज़ में अभिनेता इमरान हसनी भी दिखेंगे। जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। बॉलीवुड में इन्होने पान सिंह तोमर फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसमे ये इरफ़ान खान के बड़े भाई के रोल में दिखाई दिए थे। द डर्टी पिक्चर, पी एम नरेंद्र मोदी जैसी कई...
















































