रंजीत सिंह और अमित श्रॉफ के साथ ‘मिशन चाइना’ पर निकले कुंदन भारद्वाज
रंजीत सिंह फिल्म्स क्रिएसंश के बैनर तले फिल्म निर्माता रंजीत सिंह भोजपुरी फ़िल्म 'मिशन चाइना' बनने जा रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग नेपाल के पोखरा शहर में मुहूर्त कर शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक अमित श्रॉफ है, जबकि इसका निर्माण निर्माता रंजीत सिंह कर रहे हैं। गीतकार अजित मंडल 'मिशन चाइना' से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं।
फिल्म का नाम ही अपने आप में फिल्म की कहानी का वर्णन कर रहा है। 'मिशन चाइना' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं हैंडसम हंक अभिनेता कुंदन भारद्वाज। जिहोंने भोजपुरी इंडस्ट्री में पदार्पण से पहले कई हिंदी धारावाहिकों में अपनी धाक बनाई है।
इनके अपोजिट फिल्म में भोजपुरी की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आने वाली हैं। अगर फ़िल्म की कहानी की बात की जाए तो ये भारत और चाईना के बीच की लड़ाई को दर्शाती है कि कैसे कुंदन भारत से चाईना के मिशन पर जाते हैं। ...

