Desistar Samar Singh’s Fighter King Grand Muhurat Concluded
समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत देसीस्टार समर सिंह की भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग का मुहूर्त लखनऊ के चिन्मय रिसोर्ट में भव्य पैमाने पर धूमधाम से किया गया। फ़िल्म का मुहूर्त प्रभु नाथ राय (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभु नाथ राय एवं कई गणमान्य प्रमुख अतिथि मौजूद थे। इस मौके पर प्रभु नाथ राय को गणेश जी प्रतिमा और साल देकर सम्मानित किया गया। मुहूर्त पर पधारे सभी दिग्गज हस्तियों ने फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई दी और साथ ही फ़िल्म के सफलता के लिए कामना भी किया। गणमान्य व दिग्गज हस्तियों के स्वागतांक्षी मनोज सिंह (राष्ट्रीय महा सचिव, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज), ए एन सिंह, ए के सिंह, तनुज कुमार अग्रवाल, संजय सिंह, राजीव सिंह, दीपक सिंह, भरत लाल (आईआईटी कानपुर मीडिया प्रभारी)
हैं। मैनेजर एमडी अफजल शाह हैं।
उल्लेखनीय है...


















