9 मार्च से शुरू होगी भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग, अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार का बड़ा ऐलान
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की शूटिंग 9 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान निर्देशक अनंजय रघुराज के हाथों में है। खास बात यह है कि इस फिल्म को भजन सम्राट और प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।
फिल्म 'केवट' की टीम भी काफी मजबूत है। इसके लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी के. वेंकट महेश, गीतकार मनोज भावुक, संगीत साजन मिश्रा ने दिया हैं। वहीं फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें पवन पांडेय, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह और शम्भू राणा प्रमुख भूमिका में ह...













































