प्रोड्यूसर डायरेक्टर सूरज भारती की वेब सीरीज “केस क्लोज़ड” की शूटिंग शुरू
मुम्बई के मनीषा बंगला में प्रोड्यूसर डायरेक्टर सूरज भारती की वेब सीरीज "केस क्लोज़ड" की शूटिंग शुरू हो गई है। दिव्या फ़िल्म एंड विज़न प्रस्तुत वेब सीरीज "Case Closed" मोबिज़ ओके पर रिलीज की जाएगी, जिसके लेखक रंजू साइक्लोनी और निर्माता निर्देशक सूरज भारती हैं।
केस क्लोज़ड में मुख्य भूमिका निभा रहे आर्यन सिंह राजपूत ने कहा कि इस वेब सीरीज में मैं बतौर एंकर काम कर रहा हूँ। डायरेक्टर सूरज भारती ने मुझे यह रोल ऑफर किया तो मैंने स्वीकार किया क्योंकि इस वेब सीरीज में एक सन्देश भी है। इसमे यह दर्शाया जा रहा है कि किस तरह आजकल अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसमे यह मैसेज दिया गया है कि कोई क्रिमिनल किसी तरह बच नहीं सकता।
निर्माता निर्देशक सूरज भारती ने कहा कि केस क्लोज़ड का कंटेंट काफी यूनिक है। ऐसी कहानी न पहले कभी देखी सुनी गई है और न यह किसी से मिलती जुलती है। यह एक रियलिस्टिक वेब सीरीज है जो दशकों को झ...
















































