A Unique Combination Of The Melodious Voices Of Shemaroo Bhakti And Suresh Wadkar, Complete Song Ramayana In 90 Minutes
शेमारू भक्ति और सुरेश वाडकर की सुरीली आवाज़ का अनोखा मिलन, 90 मिनट में संपूर्ण गीत रामायण
भगवान राम और रामायण में गहरी आस्था रखने वाले तमाम भक्तों के लिए शेमारू भक्ति की अनूठी प्रस्तुति का नाम है गीत रामायण. भक्तगण शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल पर गायक सुरेश वाडकर की आवाज़ में पहली बार गीत रामायण के माध्यम से केवल 90 मिनट में संपूर्ण रामायण को सुनने का सुख अर्जित कर सकते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस संगीतमयी प्रस्तुति के ज़रिए श्रोताओं को भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से अवगत होने का मौका मिलेगा.
गीत रामायण में रामायण के कालजयी श्लोकों को सुरेश वाडकर ने बड़े ही आत्मीय ढंग से अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है. उल्लेखनीय है कि गीत रामायण में बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किश्किंधा कांड, लंका कांड, सुंदर कांड, उत्तर कांड को तरजीह दी गई है जो श्रोताओं को रामायण काल की सैर कराने में ...















































