Nadaan Ishq Ba MUhurat Held In Mumbai Film Is Based Teenager Love Story
टीन एज लव स्टोरी पर आधारित फ़िल्म 'नादान इश्क बा' का मुहुर्त ।
मोहन राठौड़ की आवाज़ में गीत की रिकॉर्डिंग के साथ निर्देशक संतराम की फ़िल्म शुरू,
इश्क़ की नादानी की कहानी और एक टीन एज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म 'नादान इश्क बा' का मुहुर्त पिछले दिनों मुम्बई में हुआ। नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म की शुरुआत मुम्बई के एबी साउंड रिकॉडिंग स्टूडियो में मोहन राठौड़ और इन्दु सोनाली की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ हुई। फ़िल्म के निर्माता योगेश कुमार और निर्देशक संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट, जय प्रकाश सिंह और अन्नू ओझा भी अहम किरदार में होंगे। फ़िल्म के लेखक अभय यादव, डीओपी डीके शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पप्पू राज,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और एक्जयुटिव प्रोड्यूसर अरबिंद सिंह हैं।
...
