अरविंद अकेला कल्लू, चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग शुरू नोएडा व फरीदाबाद में
फिल्म लेखक, निर्माता व निर्देशक मामेन्द्र कुमार की फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित की जा रही प्रोडक्शन नंबर 4 भोजपुरी फिल्म "ससुरारी जिंदाबाद" की शूटिंग उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं हरियाणा के फरीदाबाद में एक सप्ताह से बड़े जोर शोर से जारी है।
इस फिल्म के हीरो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू हैं। फ़िल्म की हीरोइन चांदनी सिंह एवं तेजी से उभरती अभिनेत्री श्वेता म्हारा हैं।
वरिष्ठ कलाकार गिरीश शर्मा के अलावा विद्या सिंह, साहब लालधारी, कौशल शर्मा, तेजपाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रेखा शर्मा, श्रेया देब, नीलू भारती, त्रिवेणी बाबू, सुधीर झा, प्रदीप मित्र, नीतू सिंह, संजीव कुशवाहा, हरीश शर्मा, हरिंदर शर्मा एवं बाल कलाकार अमृत भारद्वाज अभिनय कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ससुरारी जिन्दाबाद के निर्माण में काफी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। भ...
















































