Dinesh Lal Yadav And Amrapali Starrer Film – Nirhua The Leader Shooting In Progress
दिनेश लाल यादव -आम्रपाली की निरहुआ द लीडर की शूटिंग चर्चाओं में
गायक ,नायक और अब नेता के रूप में अपने अनोखे अंदाज से दर्शको के दिलो पर राज कर रहे भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में है .यह फिल्म इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि इस फिल्म का नाम काफी अलग है.फिल्म 'निरहुआ द लीडर ' की शूटिंग इन दिनों आजमगढ़ में जोरो-शोरो से की जा रही है.आजमगढ़ से निरहुआ का एक खास ही रिश्ता है क्योंकि हाल ही में हुआ चुनाव में निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ चुके है और वहाँ के लोगो में निरहुआ ने अपनी एक खास पहचान बनायीं है.
बात करे फिल्म 'निरहुआ द लीडर ' की तो इस फिल्म में उनके अपोजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे है.ओमांस फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक वाई जितेंद्र है जो कई भाषाओं को भलीभांति जानते हैं जिसमें तेलगु, हिंदी और अ...
















































