निरहुआ संग इतिहास रचकर पवन सिंह से जुड़ी जेपी स्टार पिक्चर्स, “सिंह इज फायर” की शूटिंग चल रही है नेपाल में।
भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की मौजूदा कद ऊँचा करने में अपनी अहम योगदान दे रही फिल्म प्रोडक्शन हाउस जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर ने नई इतिहास रच दिया है। जहाँ किसी बड़े सुपरस्टार के साथ एक या दो फ़िल्म बनाना किसी फिल्म निर्माता के लिए बड़ी बात होती है, वहीं फ़िल्म निर्माता उमा शंकर प्रसाद ने जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले एक या दो नहीं बल्कि नया इतिहास रचते हुए बैक टू बैक लगातार तीन भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग सांसद व जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पिछले महीनों ही पूरा किया है। उन तीनों भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ के साथ यूट्यूब क्वीन करोड़ों दिलों की धड़कन आम्रपाली दूबे, प्रियंका रेवड़ी, नीलम गिरी, सुदीक्षा कुमारी ने शानदार अभिनय किया है।
गौरतलब है कि इसके पहले जेपी स्टार पिक्चर्स ने भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना 'आ जईहा 5 के चल जईहा नाच के...














































