Pakkhi Hegde’s Multi-Purpose Company P.R.K. Investment Announces Tours & Travels
पाखी हेगड़े की मल्टी पर्पज कंपनी ’पी.आर.के. इन्वेस्टमेंट’ की नूतन वर्ष में नई पहल
सभी देश वासियों, फिल्म जगत और अपने प्रशंसकों के लिए भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की हैं। उनकी कामना है कि ’सभी के जीवन में खुशहाली हो और कामयाबी मिलती रहे। नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो’। गौरतलब है कि पाखी हेगड़े ने मल्टी पर्पज कंपनी ’पी.आर.के. इन्वेस्टमेंट’ के जरिये नये साल में नई पहल की हैं। इनकी कंपनी के अंतर्गत टूर्स एण्ड ट्रैवेल्स की नई पहल की गई है। रोजमर्रा की अति व्यस्त दिनचर्या को सुगम बनाने के लिए उचित दर पर फ्लाइट्स और होटल बुकिंग पैकेज की शुरुआत की गई है, जिससे मुंबई सहित देश-विदेश में फ्लाइट से जाने - आने के लिए टिकिट बुकिंग और रहने व आराम करने के लिए हर कैटेगरी के होटल की बुकिंग की जा रही है। इस नई पहल से ’प...
