भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ फिल्म ‘इश्क कयामत’ में आएंगे नजर
भोजपुरी फिल्म निर्माता अमित कुमार सिंह एक नई पहल करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी को भोजपुरी में ला रहे हैं. भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी दो भाषाओं में एक साथ बनने जा रही फिल्म इश्क कयामत' में भोजपुरी फिल्मों में अपनी मन मोहक अदा और नृत्य से करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ रुपहले परदे पर धूम मचाने वाले हैं. जी हाँ! भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फिल्म 'इश्क कयामत' में पहली बार एक साथ भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी नजर आने वाले हैं. उनकी नई कमेस्ट्री उनके फैंस को खूब लुभाने वाली है.
u9 फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म 'इश्क कयामत' का निर्माण दो भाषा भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी में किया जा रहा है, ताकि दोनों फिल्म इंडस्ट्री ...
















































