Priyanka Pandit & Ritesh Pandey Film Karm Yug Being Appreciated by Audience
प्रियंका पंडित और रितेश पांडेय की फिल्म ‘कर्म युग’ दर्शकों को पसंद आ रही है मल्टीप्लेक्स में भी दिखा जलवा
रतन राहा की फिल्म ‘कर्म युग’ आज मुंबई के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म मुंबई में सिंगल थियेटर के अलावा मल्टीप्लेक्स में भी लगी है, जहां फिल्म को शानदार ओनपिंग मिलने की खबर है। ट्रेड पंडित बताते हैं कि रतन राहा ने एक बार फिर बेहतरीन फिल्म बनाई है और रिलीज की टाइमिंग भी शानदार है। क्योंकि साल 2019 में रिलीज होने वाली ''कर्म युग'' पहली भोजपुरी फिल्म है। अमृत फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘कर्म युग’ के लिए खास बात ये भी है कि इसका जलवा मल्टीप्लेक्स में भी देखने को मिल रहा है।
फिल्म में सुपर स्टार रितेश पांडेय, लक्ष्य (नवोदित) ,गार्गी पंडित, निशा दुबे, संजय पांडेय, गिरिश शर्मा, अयाज खान, सोनी पटेल,सोनी दुबे,संजय वर्मा व बाल कलाकार ईशिता प...
