Dr Abhijeet Deshmukh – A True Embodiment Of Humanity And Humanity As A Doctor
डॉ. अभिजीत देशमुख - चिकित्सक के रूप मे इंसानियत और मानवता की साक्षात प्रतिमूर्ति
मध्यप्रदेश के शुजालपुर शहर के मूलतः निवासी होकर पुरे प्रदेश व देश में चिकित्सक डॉ अभिजीत देशमुख ...के द्वारा अपनी - उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवा तथा सामाजिक सक्रियता से अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित कर जीवन को धन्य किया है।
संस्कारित सेवा संकल्प के साथ आप परमार्थ के पथ के पथिक बनकर निर्बलों को संबल दे रहे है। आप एक श्रेष्ठ सेवाभावी चिकित्सक के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण मध्यप्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश शासन की कोविड सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य होकर अपनी सेवा प्रदेश की आम जनमानस के बीच दे रहे है।
वर्तमान में आप प्रदेश की राजधानी भोपाल मे बच्चो और बुजुर्ग लोगो के लिए स्वास्थ्य यात्रा के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेवा प्रदान कर रहे है।
विगत दिवस भोपाल के सु...
















































