Ratnesh Barnwal A Big Actor With Big Heart
छोटे कद का बड़ा एक्टर है रत्नेश बरनवाल
कद छोटा लेकिन कलेजा बड़ा रखते हैं एक्टर रत्नेश बरनवाल
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन रत्नेश बरनवाल हिंदी वेब सीरीज मेे बने मुख्य खलनायक
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लंबे कद का होना जरूरी माना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई छोटे कद के उम्दा कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी खास पहचान
बनाने में कामयाबी हासिल की है। एक ऐसे ही छोटे कद के एक्टर हैं रत्नेश बरनवाल। उनका कद भले ही छोटा है मगर कलेजा बहुत बड़ा है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें राजपाल यादव का दर्जा प्राप्त है। रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ सहित भोजपुरी के सभी बड़े स्टार्स के साथ वह काम कर चुके हैं। राजकुमार आर पांडेय जैसे कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाई है। भोजपुरी की ढेर सारी हिट फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी क...
















































