प्यार की अनसुनी दास्तान फ़िल्म “इश्क पश्मीना” का हिमाचल प्रदेश में मुहूर्त
निर्माता सूरज मिश्रा और लेखक एवम निर्देशक अरविन्द पाण्डेय की हिंदी फिल्म में भाविन भानुशाली, मालती चाहर, जरीना वहाब,बिजेन्द्र काला,सहित कई कलाकार, हिमाचल प्रदेश में शूटिंग हुई स्टार्ट
हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत फ़िल्म इश्क पश्मीना का शुभ मुहूर्त पूजा अर्चना के बाद किया गया। कृष्णा शांति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फ़िल्म के निर्माता सूरज मिश्रा और लेखक एवम निर्देशक अरविन्द पाण्डेय हैं। इनके एक्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर योगेश शर्मा हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मितुल पटेल ने किया है।
इस रोमांटिक हिंदी फीचर फिल्म इश्क पश्मीना की टैगलाइन है "प्यार की अनसुनी दास्तान"। जी हां इसकी कहानी काफी अलग और डिफ्रेंट है इसका कांसेप्ट हटकर है।
प्रोड्यूसर सूरज मिश्रा जी ने बताया कि बड़ी अलग कहानी है इस फ़िल्म की कहानी जब से सुना है तब से एक अजीब रोमांच है,इस फ़िल्म को बनाने और देखने का,ओर सबसे कमाल की बात भीष...
















































