Vinay Anand Gets Gift From Ganpati Bappa
विनय आनंद को गणपति बाप्पा ने दिया तोहफा
विनय आनंद की अनाम फिल्म का मुहूर्त संपन्न
बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विनय आनंद को आज कौन नहीं जाता है। वे इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और भोजपुरी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया है। विनय ने अपने घर पर 11 दिन के गणपति बाप्पा की स्थापना की थी। आज जहां उन्होंने नम आंखों से गणपति बाप्पा का विदाई दी है, तो वही बाप्पा ने जाते जाते विनय के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाते हुए उनकी झोली में एक और बॉलीवुड मूवी डाल दी है।
जो कि उनके प्रोडक्शन हाउस से बनाई जाएगी। जिसका मुहूर्त आज के दिन ही संपन्न हुआ है। विन्नयरनान्ध एंटरटेनमेंट प्रालि की निर्माणाधीन अनाम फिल्म का निर्देशन कर रही हैं विनय आनंद की धर्मपत्नी ज्योति आनंद। जो इस फिल्म से अपने निर्देशन की पारी शुरू करने जा रही है। ज्योति बह...




































