रितेश पांडे,प्रियंका रेवारी और चांदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म `बेगुनाह` का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च
भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी निर्माण कंपनी अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स और निर्माता चेतना झाम्ब ,स्वाति झाम्ब,निशा योगेश्वर तथा रोहित पी.के बैनर स्कामखी इंटरटेनमेंट ने एक साथ हाथ मिलाया है।स्कामखी इंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म बेगुनाह का ऑफिशयल ट्रेलर दशहरा के दिन मुम्बई के अंधेरी स्थित इम्पा हाउस में यशी म्यूजिक के चैनल पर लांच किया किया जो इस फ़िल्म की ऑफिशयल आडियो,वीडियो सेटेलाइट पार्टनर है। मीडिया के भारी जमावड़े के बीच यह ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस फ़िल्म में एक साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरने आ रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे,प्रियंका रेवारी और चांदनी सिंह तथा संजय पांडे। जी हाँ! भोजपुरी में बेहतरीन और महंगे बजट की फ़िल्म मेकिंग की कड़ी में भोजपुरी फिल्म "बेगुनाह" का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च किया गया है। प्यार, मोहब्बत, मिलना, बिछड़ना, हास-परिहास के बीच इस फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस रोमांटिक ड्रामा ...













































