कोलकाता से मुम्बई आने से पहले रिया रॉय ने स्वयं को अभिनय और सौंदर्य के हर कौशल में परिपूर्ण बना लिया है।
सपनों की मायानगरी मुम्बई की चमक से कोई अछूता नहीं रहा। लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंच पाना आसान नहीं। दिल में जज्बा, जुनून और खुद को इस काबिल बनाना कि हर चुनौती को पार कर सके। यदि योग्यता और कौशल में आप निपुण हैं तो कोई भी मंजिल में पहुंचने से आपको रोक नहीं सकता। कोलकाता के टालीगंज की होनहार, मेहनती और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी रिया रॉय ने मुम्बई आते ही अपनी कुशलता का जौहर दिखा दिया है।
कोलकाता से मुम्बई आने से पहले रिया ने स्वयं को अभिनय और सौंदर्य के हर कौशल में परिपूर्ण बना लिया है।
दर्शकों को मशहूर पार्श्वगायक कुमार शानू के पुत्र जान कुमार शानू के नए म्यूजिक एलबम 'सुट्टा' में रिया रॉय की अदाकारी और खूबसूरती का जलवा देखने को मिलेगा। यह एक पेप्पी पार्टी सांग है जो कश्मीर की अदभुत सुंदर वादियों में फिल्माया गया है। इस एल्बम से रिया रॉय मायापुरी की दुनियां का हिस्सा बनेंगी।
रिया रॉय का ...















































