कुरैशी प्रोडक्शंस की फ़िल्म देहाती डिस्को के प्रोमोशंस के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे
अक्षय कुमार, वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने गणेश आचार्या की डांस बेस्ड मूवी को किया प्रोमोट
हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए 27 मई को डांस और म्यूज़िक पर बेस्ड कुरैशी प्रोडक्शंस की एक अनोखी कहानी वाली फिल्म देहाती डिस्को रिलीज हो रही है, जिसके ट्रेलर और गानों को लोग खूब पसन्द कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा द्वारा निर्मित अपकमिंग फीचर फ़िल्म देहाती डिस्को के प्रोमोशंस के लिए ढेर सारे बॉलीवुड स्टार्स सामने आए हैं। किसी ने अपनी आवाज़ दी है तो कोई प्रोमोशनल इवेंट पर आकर इस फ़िल्म को देखने के लिए अपने फैन्स से अपील कर रहा है। कई सितारों ने रील के द्वारा इसे प्रोमोट किया है।
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की दोस्ती जग जाहिर है। हाउसफुल 4 का बाला बाला शैतान का साला’ हो या बच्चन पांडे का मार खायेगा गाना...













































