Actor Ajay Dixit And Surendra Mishra Honoured
फिल्म ‘लाल इश्क’ के अभिनेता अजय दीक्षित और सुरेंद्र मिश्रा को किया गया सम्मानित
छठ पूजा मौके पर बहुजन विकास अघाड़ी द्वारा आयोजित भव्य छठ पूजा कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म ‘लाल इश्क’ के अभिनेता अजय दीक्षित और फिल्म के लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा को समारोह में सम्मानित किया गया। वहीं, अजय दीक्षित के साथ बेटवा बाहुबली 2 फेम अभिनेत्री नीलू सिंह समारोह में उपस्थित थी। इस मौके पर पहली बार अजय दीक्षित ने छठ गीत गाया और पब्लिक डिमांड पर अपने फिल्मों के बहुत सारे डॉयलॉग बोले।
इस अवसर पर बहुजन विकास अघाड़ी के लोकनेता हितेंद्र ठाकुर, आमदार क्षितिजा ठाकुर, सभापति भारत भाई मकवाना सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अभिनेता अजय दीक्षित ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ इस सम्मान के लिए पार्टी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। अजय ने आगे कहा कि मैं ये सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर ...
