Mumbai’s Mamta Khan Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017
"मिसेज इंडिया अर्थ" के फाइनल में पहुंची मुंबई की ममता खान
आगामी 4 से 6 अक्टूबर तक नयी दिल्ली में चलनेवाले "मिसेज इंडिया अर्थ" प्रतियोगिता की अंतिम सूची में चयनित मुंबई की ममता खान के पांव आजकल जमीं पर नहीं पर रहे हैं। बला की खूबसूरत, उत्साही और कुछ कर गुजरने की ऊर्जा से भरी वाक्पटु ममता इस सौंदर्य प्रतियोगिता में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुट गई है। कभी मानव संसाधन सलाहकार रही ममता खान का ध्यान अब "मिसेज इंडिया अर्थ 2017" पर है।
विवाहित नौयवनाओं के सौंदर्य, साहस, उत्साह तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए "मिसेज इंडिया अर्थ" जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन एक कारगर कदम है। अपने सपने पूरे करने, योग्यता साबित कर अपनी छाप छोड़ने हेतु यह एक सशक्त प्लेटफार्म है। इस मंच से हम कुछ बेहतर कार्य कर सकते हैं। हम अपनी बात जन जन तक पहुंचा सकते हैं।
...
