Sparsh Sharma – The Most Interesting Character In The Movie Battalion 609 Is Mine
फिल्म 'बटालियन 609'में सबसे इंट्रेस्टिंग किरदार मेरा है : स्पर्श शर्मा
दिल्ली के रहने वाले स्पर्श शर्मा थिएटर बैकग्राउंड से हैं. कबीर सदानंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गोलू और पप्पू' में उन्होंने काम किया था. २०१४ में रिलीज़ हुई इस फिल्म में डिम्पल कपाडिया, कुणाल राय कपूर, वीर दास, संदीपा धार, दीपक तिजोरी भी थे. उसी साल फिल्म फगली में उन्होंने जिम्मी शेरगिल, मोहित मारवाह, कियारा अडवाणी, विजेंद्र सिंह के साथ अभिनय किया था. और अब उनकी तीसरी फिल्म 'बटालियन 609' 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है। इस फिल्म में भी उनका एक अहम किरदार है, इस फिल्म से सम्बन्धित और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर स्पर्श शर्मा से बातचीत पेश की जा रही है.
-स्पर्श जी, आप अपनी जर्नी को कैसे देखते हैं?
* देखिये, मैं दिल्ली से सम्बन्ध रखता हूँ. आठ वर्षों तक थिएटर किया है. नाटक करके ही मैंने एक...
