‘दूल्हा चोर ‘ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
उमा फिल्म प्रोडक्शन व् कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'दूल्हा चोर' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है.इस फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे है .'दूल्हा चोर' इस फिल्म के टायटल से ही अंदाज लगा सकते है की फिल्म कॉमेडी होगी .इस फिल्म का निर्देशन बीरेंद्र पासवान द्वारा किया गया है जिसे आज के युवा पीढ़ी बहुत पसंद करेंगे .इस फिल्म का निर्माण नुनुकांत झा और महेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया है.इस फिल्म का लेखन मनीष चौधरी ने किया है .
मिथिला रत्न से सम्मानित अभिराज झा के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है सुरेश आनंद ने। पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण, श्याम झा, पुष्प लता, अलका झा तथा सुरेश आनंद ने किया है। मिथिला की यह पहली फ़िल्म है जो रेड एपिक कैमरा पर शूटिंग की गई है। खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैदकर खूबसूरत फ़िल्म बनाया है कैमर...
