This year’s biggest super hit film will be Sher Singh – Gayatri
इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म होगी शेर सिंह : गायत्री
भोजपुरी स्क्रीन पर पहली बार सुपर स्टार पवन सिंह और यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को एक साथ देखने का मौका भोजपुरिया दर्शकों को जल्द मिलने वाला है। क्योंकि दोनों की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ लगभग बनकर तैयार है। फिल्म के कलाइमेक्स की शूटिंग बैंकाक में हुई है। साथ ही आपको बता दे कि शेर सिंह में पवन सिंह असली के शेर के साथ लड़ते नजर आएंगे। एस राय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘शेर सिंह’ के निर्माता शशांक राय और गायत्री केशरवानी है। निर्माता गायत्री केशरवानी ने बताया कि शेर सिंह में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है फिल्म की शूटिंग जोधपुर, मुम्बई और बैन्काँक में हुई है।
उन्होंने आगे फ़िल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक से लेकर सेट पर मौजूद स्पॉट बॉय तक सभ...
